रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस ने अरुण कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे ज्यादा पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया है ...

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस ने अरुण कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे ज्यादा पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया है कि सविता की आरोपी अरुण कुमार की पत्नी से फोन पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद जब दोनों मिले तो इसी बात को लेकर सविता और अरुण के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद अरुण ने सविता की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बिहारीपुर गाँव स्थित जंगल में फेंक दिया था।

 

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

बता दें कि 3 फरवरी को बिहारीपुर गाँव के जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। शव के चेहरे को कुत्तों ने नोच लिया था। पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की तो पता चला कि जिस महिला का शव मिला है। वो हंस नगर निवासी सविता का है। एक दिन पहले ही सविता के लापता होने का मुकदमा रामपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया था । जिसके बाद पुलिस को पता चला कि सविता किसी हर्बल कंपनी में काम करती थी। जिसके साथ ही चरखी दादरी निवासी अरुण कुमार भी काम करता था।

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

एक फरवरी को सविता ने अरुण को पैसे लेने के लिए कॉल किया था। लेकिन फोन अरुण की पत्नी ने उठा लिया और दोनों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद दूसरे दिन अरुण ने पैसे देने के लिए सविता को बुलाया। सविता ने स्कूटी रामपुरा थाना के पास खड़ी कर दी और अरुण के साथ गाड़ी में बैठ गई। इस दौरान अरुण की पत्नी से हुई कहासुनी की बात को लेकर अरुण और सविता में झगड़ा हुआ। जिसके बाद अरुण ने सविता की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बिहारीपुर गाँव स्थित जंगल में फेंक कर अरुण फरार हो गया था।

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

पुलिस के मुताबिक अरुण ने काफी समय पहले सविता से एक लाख रूपय लिये थे जो वापिस लौटा दिये थे। जिसके बाद सविता ने नरेंद्र नाम के व्यक्ति की मदद करने के लिये अरुण से दो लाख रूपय मांगे थे। लेकिन अरुण की पत्नी से हुई कहासुनी के बाद अरुण ने सविता की हत्या कर दी।

About the Author