MGNREGA: फेस स्कैन से लगेगी अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, धांधली पर लगेगी रोक

MGNREGA: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में धांधली नहीं हो सकेगी। मजदूरों की बोगस हाजिरी को रोकने के लिए एक विशेष मनरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (M.M.M.S.) एप द्वारा ...

MGNREGA: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में धांधली नहीं हो सकेगी। मजदूरों की बोगस हाजिरी को रोकने के लिए एक विशेष मनरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (M.M.M.S.) एप द्वारा कार्यस्थल पर मौजूद मजदूर के चेहरे से हाजिरी लगाई जाएगी।

टोहाना से ट्रायल शुरू

MGNREGA

उन्होंने बताया कि मनरेगा के कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह नई योजना शुरू की है तथा इसका ट्रायल देश में सबसे पहले हरियाणा में टोहाना विधानसभा के गांवों से शुरू किया गया है। यहां बता दें कि इस बारे में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ही केंद्र सरकार को सुझाव दिया था जिस पर टोहाना से ट्रायल शुरू किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

MGNREGA मजदूरों के चेहरे को स्कैन करके लगाई जाएगी हाजिरी

बबली ने बताया कि मनरेगा योजना में काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी अब उनके चेहरे को स्कैन करके लगाई जाएगी। टोहाना खंड के गांव ललौदा, डांगरा में इस पहल का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मंत्रालय की एक टीम नई दिल्ली से टोहाना पहुंची है। वीरवार को साइट पर मजदूरों के फेस स्कैन को लेकर ट्रायल किया गया। M.M.M.S. ऐप बनाकर टेस्टिंग हो रही है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि इससे पहले मनरेगा मजदूरों की मैनुअली हाजिरी लगती थी, जिसमें गड़बड़ी की गुंजाइश रहती थी , इसे रोकने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू की गई। लेकिन इसमें भी कुछ गड़बड़ी की संभावना के चलते अब फेस स्कैन प्रणाली शुरू करने का ट्रायल शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि मजदूरों के चेहरे में कोई बड़ा बदलाव आता है तो उसको भी बाद में अपडेट किया जा सकेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author