ओलावृष्टि से ख़राब हुई फसल के मुआवजे के लिए किसान  6 अप्रैल तक ऑनलाइन करें आवदेन

शुक्रवार को हुई भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल तबाह हो गई। खराब फसल के मुआवजे की माँग को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुँचे। जहाँ प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 60 हजार रूपय प्रति एकड़ मुआवजे ...

शुक्रवार को हुई भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल तबाह हो गई। खराब फसल के मुआवजे की माँग को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुँचे। जहाँ प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 60 हजार रूपय प्रति एकड़ मुआवजे की माँग की गई। बता दें कि शुक्रवार को रेवाड़ी जिले के काफी गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई थी। जिसके कारण खेत में तैयार खड़ी फसल बर्बाद हो गई।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वहीं जिला उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने रेवाड़ी जिले के कई गांवों का दौरा किया और खराब हुई फसल का जायजा लिया। एसडीएम विकास यादव व राजस्व विभाग के टीम ने बताया कि किसानों को 6 अप्रैल तक स्वयं ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यहाँ वहीं किसान आवेदन कर पायेंगे जिनहोने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पहले से पंजीकरण करवाया हुआ हो।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

एसडीएम विकास यादव व राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 6 अप्रैल तक खोलने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से किसान अब सीधे ही आपदा से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। ऐसे किसान जिनकी फसल बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई है,

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

वे ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल ekshatipurti.haryana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए काश्तकार के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाएगी। एसडीएम ने सभी तहसील अधिकारियों को आदेश दिए कि वे संवेदनशीलता के साथ प्राप्त दावों को सत्यापित करने का कार्य समय पर पूरा करें।

About the Author