12 साल से लूट के मामले में फरार आरोपी चढ़ा रेवाड़ी पुलिस के हत्थे

रेवाड़ी पुलिस भगौड़े अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। अब रेवाड़ी पुलिस की सीआईए 2 धारुहेड़ा टीम ने लूट के मामले में 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी की पहचान जिला ...

रेवाड़ी पुलिस भगौड़े अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। अब रेवाड़ी पुलिस की सीआईए 2 धारुहेड़ा टीम ने लूट के मामले में 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी की पहचान जिला नूह के गाँव सालाका हाल में राजस्थान के खैरथल के गाँव धमोकड़ा निवासी फ़जर मोहम्म्द के रूप में हुई है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

बता दें कि वर्ष 2012 में एक ट्रक चालक और परिचालक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर ट्रक लूटने कि वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद वर्ष 2013 में अदालत ने फ़जर मोहम्म्द को पीओ घोषित किया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

जिसके बाद अब सीआईए 2 धारुहेड़ा टीम ने आरोपी को जिला पलवल के पृथला से काबू करके थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। सदर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author