मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के बीच बनाए गए Foot Over Bridge की चौढ़ाई काफी ज्यादा है। दोनों तरफ सीढ़ियाँ बनाने के साथ-साथ दो-दो लिफ्ट भी लगाई जानी है। लिफ्ट के लगाने के लिए निर्माण कार्य पूरा कर ...

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के बीच बनाए गए Foot Over Bridge की चौढ़ाई काफी ज्यादा है। दोनों तरफ सीढ़ियाँ बनाने के साथ-साथ दो-दो लिफ्ट भी लगाई जानी है। लिफ्ट के लगाने के लिए निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिनमें लिफ्ट लगने के बाद ये फुट ओवर ब्रिज चालू हो जायेगा।

 

IGU: BCA • B.Com Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

यहाँ आपको बता दें कि वर्ष 2014-15 में इस Foot Over Bridge को बनाने की घोषणा की गई थी। इस फुट ओवरब्रिज को बनाने की जरूरत इसलिए थी क्योंकि रेवाड़ी शहर के नागरिक अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के बीच शहर का सर्कुलर रोड़ है। सर्कुलर रोड़ पर यातायात का दबाव ज्यादा रहता है। ट्रोमा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों को नागरिक अस्पताल में आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

 

Bawal Antyodaya Mela 2026: Benefits of government schemes in one place – get full details.
Bawal Antyodaya Mela 2026: सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह, जानें पूरी जानकारी

ज्यादा दिक्कत जब आती थी जब मरीज स्टेचर पर होता और परिजनों को स्टेचर रोड़ से खींचकर लाना पड़ता था। और इससे भी ज्यादा दुखदाई ये होता था कि किसी व्यक्ति को सड़क हादसे में मौत होने के बाद ट्रोमा सेंटर में डॉक्टर मृत घोषित करते और शव को स्टेचर पर रखकर नागरिक अस्पताल में बने पोस्टमार्टम हाउस में खींचकर लाना पड़ता था।

Rewari News:Tata Carry intercepted with 150 cartons of illicit liquor; major action by Sadar Police.
Rewari News: 150 पेटी अवैध शराब के साथ टाटा कैरी पकड़ी, सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस परेशानी को देखते हुये इस Foot Over Bridge को बनाने की मंजूरी मिली और काम शुरू किया गया। और अब ये फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार है। जिसपर केवल लिफ्ट लगाने का काम अभी अधूरा है। उम्मीद है कि जल्द लिफ्ट लगा दी जायें और ये Foot Over Bridge चालू कर दिया जायें।

About the Author