Property Verification Portal: हरियाणा सरकार ने लांच किया ‘प्रापर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल’, 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा होगा उपलब्ध

Property Verification Portal: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हरियाणा के हर शहर को ‘साफ सिटी-सेफ सिटी’ बनाने के लिए अग्रसर है। इस कड़ी में आज राज्य की सभी ...

Property Verification Portal: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हरियाणा के हर शहर को ‘साफ सिटी-सेफ सिटी’ बनाने के लिए अग्रसर है। इस कड़ी में आज राज्य की सभी 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा सत्यापित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाने की शुरूआत की है।

प्रापर्टी डाटा में सुधार के विकल्प भी मौजूद

Property Verification Portal

डॉ. कमल गुप्ता ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय से ‘प्रापर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल’ (Property Verification Portal) को लांच किया। अब कोई भी व्यक्ति अपनी प्रापर्टी के डाटा का सत्यापन http://ulbhryndc.org  पोर्टल पर कर सकता है। पोर्टल में प्रापर्टी डाटा में सुधार के विकल्प भी मौजूद हैं।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

Property Verification Portal

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

15 मई, 2023 तक प्रॉपर्टी डाटा का कर सकते हैं सत्यापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि कोई भी प्रापर्टीधारक अपनी प्रॉपर्टी (Property Verification Portal) के दस्तावेजों को एक माह अर्थात 15 मई, 2023 तक सत्यापित कर सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अब उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण या शहरी स्थानीय निकायों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे, बल्कि घर पर बैठे ही अपने मोबाइल या लेपटॉप के माध्यम से प्रापर्टी का सत्यापन कर सकते हैं।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles