Home रेवाड़ी पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को गिफ्ट किया 15...

पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को गिफ्ट किया 15 लाख का प्लाट

78
0
rewari kinner news

आपने देखा होगा कि घर में खुशी होने पर किन्नरों को भेंट दी जाती है,। क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। सभी लोग अपनी गुंजाइश के हिसाब से किन्नरों को भेंट देते है। लेकिन रेवाड़ी में किन्नरों को दी गई भेंट इसलिए चर्चा का विषय है क्योंकि यहाँ दादा ने पोता होने की खुशी में 15 लाख रूपय का प्लाट ही भेंट कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर की सती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले बेटे ने जन्म लिया था। शमशेर पेशे से बड़े जमींदार है। उनके बेटे एडवोकेट प्रवीण यादव है। प्रवीण यादव को पहली संतान के रूप में बेटे ने जन्म लिया। इस खुशी के मौके पर घर में खुशी का मौहोल है।

शुक्रवार को किन्नर समाज बधाई देने शमशेर सिंह के घर पहुँचे थे। जिसके बाद दादा शमशेर सिंह ने किन्नरों को इंद्रिरा कॉलोनी, रामसिंहपूरा स्थित  करीबन 15 लाख की कीमत का 100 गज का प्लाट देने की घोषणा कर दी। साथ ही ये भी कहा कि कोई और जरूरत हो तो वो भी बता दें ,वे पूरी करेंगे को कोशिश करेंगे।