रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी में 1 से 6 अप्रैल तक का रोस्टर जारी, गाँवों की लिस्ट देखें

एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी, बावल व कोसली स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650- रुपए प्रति ...

एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी, बावल व कोसली स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650- रुपए प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जा रही है।  ताकि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही अपनी फसल को मंडियों में बचने के लिए लाएं।

 

इस प्रकार रहेगा रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी का रोस्टर :

rewari mandi roster

एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने बताया सोमवार 1 अप्रैल को लिसाना, बुढपुर, गज्जीवास, कमालपुर, बाढजेठू, आसपुर, चांदपुर, ढाणी सुन्दरोज, सुन्दरोज, बाढ सुन्दरोज, रामगढ़ / भगवानपुर, चित्रपुरी, केशोपुर, बगथला, हरचन्दपुर, ओढी, नैहचाना, बव्वा, बहाला, बाबड़ौली, बास, औलांत और आशियाकी गोरावास के किसानों की सरसों की खरीदी जायेगी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

मंगलवार 2 अप्रैल को डोहकी, नयागांव, गिन्दोखर, हरजीपुर, ठोठवाल, दाना आलमपुर, नंगली गोधा, असदपुर, मालपुरा, डुमावास, कुतुबपुर जागीर, फिदेडी, रूध, कनूका, बालावास, सांझरपुर, मोहम्मदपुर, खरखडी, भडंगी, बिसोहा, भाकली, भुरियावास, बालधन कलां और बेरली खुर्द के किसानों की सरसों की खरीदी जायेगी।

बुधवार 3 अप्रैल को आकेडा, खरखडा, खडगवास, बालावास अहीर, घुडकावास, मुण्ढलिया, खलीलपुरी, खोरी, चिमनावास, माखरीया, खण्डोडा, बहरामपुर भडंगी, कालडावास, आसरा का माजरा, धारण, चांदूवास, दखौरा, गढी, भुरथला, छव्वा, डहीना और दड़ौली के किसानों की सरसों की खरीदी जायेगी।

गुरूवार 4 अप्रैल को धारूहेडा, महेश्वरी, भटसाना, रसगण, लाखनौर, अकबरपुर, नान्धा, बलवाडी, पीथडावास, बधराना, बेरवाल, चिरहाडा, रामसिंहपुरा, रसियावास, साबन, मुकन्दपुर बसई, गुजरवास, झाल, जाहिदपुर, कोसली, दिदौली और ढोकिया के किसानों की सरसों की खरीदी जायेगी।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

शुक्रवार 5 अप्रैल को मौलावास, कान्हावास, बाम्बड, फतेहपुरी, मांढैया कलां, कालका, पैदयावास, शहबाजपुर, पांचौर, अलावलपुर, भाडावास, बनीपुर, बाधौज, किशनपुर, रायपुर, गुर्जर माजरी, जयसिंहपुर खेड़ा, झाड़ौदा, झोलरी, लुला अहीर, मलेशियावास, हालुहेड़ा और हांसावास के किसानों की सरसों की खरीदी जायेगी।

शनिवार 6 अप्रैल को मीरपुर, गोकलपुर, ततारपुर ईस्तमुरार, सुनारिया, पंचलई, बगडवा, सांपली, टींट, तिहाडा, नागंल उगरा, नांगल शहबाजपुर, नंगली परसापुर, अलावलपुर, जुड्ड़ी, कारोली, मुन्दड़ा, मुरलीपुर, बेरली कलां और बालधन खुर्द के किसानों की सरसों की पैदावार की निर्धारित एमएसपी पर खरीद की जाएगी।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

ये रहेगा समय, आधार कार्ड लाना अनिवार्य

प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी सरसों की फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नम्बर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक किसी भी समय ला सकता है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करवाया हुआ है केवल वही किसान अपनी सरसों लेकर आएं ताकि किसानों को को अपनी सरसों बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेट पास कटवाने के लिये किसान अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं।

About the Author