Rewari Update: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पहुंचे रेवाड़ी, दोस्त के पिता के निधन पर जताया दुख

रेवाड़ी (Rewari) जिले के किशनगढ़ बालावास गांव निवासी हितेंद्र के पिता की मौत 10 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से हो गई थी। हितेंद्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में काम करता है। हितेंद्र की बॉलीवुड ...

रेवाड़ी (Rewari) जिले के किशनगढ़ बालावास गांव निवासी हितेंद्र के पिता की मौत 10 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से हो गई थी। हितेंद्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में काम करता है। हितेंद्र की बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से काफी पुरानी दोस्ती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

गुरुवार की देर शाम करीब 9:00 बजे बॉलीवुड स्टार संजय दत्त गांव किशनगढ़ में हितेंद्र के आवास पर पहुंचे और उनके पिता रतिराम के निधन पर शोक जताया। संजय दत्त यहां करीब आधा घंटा तक रुके थे।  उन्होंने हितेंद्र और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

संजय दत्त के गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की  भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी सुरक्षा के लिए लोकल पुलिस मौके पर मौजूद रही। इसके बाद रात में ही संजय दत्त वापस दिल्ली लौट गए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author