Rewari Update: रेवाड़ी से डहीना जा रही महिला का बस मे गहनों से भरा बैग चोरी

Rewari Update: मिली जानकारी के अनुसार गांव धवाना की रहने वाली रवीना अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को रेवाड़ी से डहीना आ रही थी। उसने रेवाड़ी बस स्टैंड (Rewari Bus Stand) से डहीना आने के लिए ...

Rewari Update: मिली जानकारी के अनुसार गांव धवाना की रहने वाली रवीना अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को रेवाड़ी से डहीना आ रही थी। उसने रेवाड़ी बस स्टैंड (Rewari Bus Stand) से डहीना आने के लिए बस में सवार हुई थी। बस मे भीड़ ज्यादा होने के कारण रवीना ने गहनों से भरा बैग बस मे आगे वाले गेट से रख दिया और खुद अपनी बेटी के साथ पिछले गेट से बस में बैठ गई।

यात्रियों से की पूछताछ

rewari

जब रवीना डहीना बस स्टैंड पर उतरी तो उसने देखा की उसका बैग गायब था। उसने बस मे बैठे यात्रियों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रास्ते में बस से काफी सवारियां भी उतरी थी। जिनमे से ही किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग चोरी करने वाले के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग पाया।

Rewari News: A special Lok Adalat will be held on July 18; cheque bounce cases (under the NI Act) will be settled through compromise.
Rewari News: 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस (NI Act) मामलों का होगा समझौते से निपटारा

पुलिस मे शिकायत दर्ज

बैग चोरी होने की सूचना के बाद रवीना के परिवार वाले भी डहीना पहुंचे और पुलिस को इसके बारे मे सूचना दी। डहीना चौकी पुलिस ने धवाना के रहने वाले रमेश चंद्र की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

लाखों के गहने थे बैग मे

बैग में सोने का एक हार, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो कंगन, सोने की दो अंगूठी व चांदी की दो जोड़ी पायल और अन्य सामान था।

Rewari News: Do not pay heed to rumors about names being removed from the voter list; submit enumeration forms by July 14.
Rewari News: मतदाता सूची से नाम हटाने की अफवाहों पर न दें ध्यान, 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करें – DC अभिषेक मीणा

About the Author