Fouja Movie: बॉलीवुड एक्टर पवन मल्होत्रा फ़ौजा मूवी के परमोशन के लिए पहुँचे रेवाड़ी, 1 जून को होगी रिलीज

Fouja Movie: एक्टर पवन मल्होत्रा ने सैनिकों को नमन करते हुये कहा कि हमें हमेशा फ़ौजियों का सम्मान करना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में परिवार से दूर रहकर किस तरह एक फौजी देश की रक्षा करता है। एक फौजी कैसे सरहद ...

Fouja Movie: एक्टर पवन मल्होत्रा ने सैनिकों को नमन करते हुये कहा कि हमें हमेशा फ़ौजियों का सम्मान करना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में परिवार से दूर रहकर किस तरह एक फौजी देश की रक्षा करता है। एक फौजी कैसे सरहद पर ड्यूटी करता है और परिवार की ज़िंदगी कैसी होती है। ये सब फ़ौजा फिल्म (Fouja Movie) में दर्शाया गया है। उन्होने कहा कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य सैनिकों का सम्मान और युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना है।

रेवाड़ी पहुँचे एक्टर पवन मल्होत्रा ने साथ ही कहा कि जो फौजी देश के लिए लड़ता है। उसे अपने हकों के लिए लड़ने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। सरकार को फ़ौजियों को वन रैंक वन पेंशन तुरंत देनी चाहिए। साथ ही उन्होने अहीर रजिमेंट की माँग भी उठाई।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

आपको बता दें कि फ़ौजा फिल्म (Fouja Movie) में एक्टर पवन मल्होत्रा एक फौजी के पिता की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म डायरेक्टर और राइटर सहित ज़्यादातर कलाकार वीरों की भूमि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ से ही है। उन्होने कहा कि अबतक फ़ौजियों के बॉर्डर कि कहानी आपने फिल्मों में देखी होगी। लेकिन इस बार वो उसके परिवार और जमीन से जुड़ी हुई कहानी इस फिल्म में देखने वाले है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author