Rewari News: रेवाड़ी मे जमीनी विवाद मे एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो आया सामने, केस दर्ज

Rewari News: जानकारी के मुताबिक Rewari जिले के गाँव लाला निवासी फूल सिंह और अनूप के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस विवाद के कारण ही 20 मई कि शाम दोनों पक्षों में झगड़ा ...

Rewari News: जानकारी के मुताबिक Rewari जिले के गाँव लाला निवासी फूल सिंह और अनूप के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस विवाद के कारण ही 20 मई कि शाम दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। मौके की जो वीडियो सामने आई है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इस वीडियो में जिस व्यक्ति की पिटाई की जा रही है वो अनूप कुमार है। आरोप है कि अजय, जयराम और दीपक ने अनूप पर लाठी डंडों से हमला किया और उसकी पत्नी की सोने की चैन, मंगलसूत्र छिनकर जान से मारने की धमकी दी।  

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से फूल सिंह के बेटे बलजीत ने आरोप लगाया कि उनके पिता फूलसिंह के साथ अनूप व उसकी पत्नी वर्धा ने बुरी तरह मारपीट की। जब वह अपने पिता की सूचना पर खेत जाने के लिए गए तो रास्ते में अनूप व उसकी पत्नी वर्धा ने डंडे से बलजीत पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके भाई अजय को भी चोट मारी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि झगड़ा कैसे शुरू हुआ और किसने शुरू किया।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author