15 बाइक सहित चोर गिरोह को पुलिस ने किया काबू

रेवाड़ी पुलिस के लिये सिरदर्दी बने बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने काबू करने में कामयाबी हाँसिल की है. इस चोर गिरोह से पुलिस ने एक-दो नहीं बल्कि 15 चोरी की बाइक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में ...

रेवाड़ी पुलिस के लिये सिरदर्दी बने बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने काबू करने में कामयाबी हाँसिल की है. इस चोर गिरोह से पुलिस ने एक-दो नहीं बल्कि 15 चोरी की बाइक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपियों को बाइक चोरी के केस में गिरफ्तार किया था. जिनसे पूछताछ की गई तो एक नए चोर गिरोह का नाम पुलिस के सामने आया. जिसके बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 चोरी की बाइक बरामद की है.

 

 चोरी की गई 15 बाइके  बरामद

Bike thief gang arrested 15 bikes recovered

आपको बता दें कि रेवाड़ी जिले में बढ़ती बाइक चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ था और पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद ये बाइक चोर गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था. जिसके बाद एसएचओ शहर थाना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया.  जो पुलिस टीम पहले जाँच करते –करते रेवाड़ी शहर के विकास नगर निवासी नवीन उर्फ़ कालिया और मुंडिया खेडा निवासी तरुण तक पहुंची. जिन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ की गई तो एक के बाद एक 15 बाइक चोरी के मुकदमों का पुलिस ने खुलासा कर दिया.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

Bike thief gang arreste

 

आरोपियों से पूछताछ में रेवाड़ी शहर के आनंद नगर निवासी गोपाल और राजस्थान के पावटा निवासी राज का भी नाम सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक राजस्थान निवासी राज ही इस गिरोह का मास्टरमाइंड था. जिसके घर पुलिस ने 11 चोरी की बाइक बरामद की है. जबकि अन्य 4 बाइक चोरो की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की है.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

आपको बता दें कि चारों आरोपियों का पुराना कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है. कुछ समय पहले ही चारों युवकों ने मिलकर एक गिरोह बनाया और फिर एक बाद एक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया . पुलिस का कहना है कि मार्च माह से अचानक बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी तो पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी. और एसएचओ सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की थी.

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author