खुशखबरी: हरियाणा में जल्द ही 5500 टीजीटी-पीजीटी के पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा सरकार जल्द ही शिक्षा की दिशा में नई व्यवस्था बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी विभागों में समान सेवा नियम लागू होते ही कर्मचारी चयन आयोग से शिक्षकों के खाली पदों पर भर्तियां कराएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा ...

हरियाणा सरकार जल्द ही शिक्षा की दिशा में नई व्यवस्था बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी विभागों में समान सेवा नियम लागू होते ही कर्मचारी चयन आयोग से शिक्षकों के खाली पदों पर भर्तियां कराएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक भवन में चलने वाले पहली से 12वीं तक के प्राथमिक, मिडिल व सेकेंडरी स्कूलों को मिलाकर एक किया जाएगा, जिनका  मुखिया भी एक होगा.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

शिक्षा में सुधार के लिए बनाई गई दो टास्क फोर्स

cm manohar

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है. यह इजाफा शिक्षा में सुधार की वजह से हुआ है. स्कूलों में सुधार के लिए दो टास्क फोर्स बनाई गई हैं. एक टास्क फोर्स स्कूलों की सड़क, चहारदीवारी, रास्ता, पानी, शौचालय और हरियाली, दूसरी टास्क फोर्स ड्यूअल बैंच के लिए काम कर रही है. फ़िलहाल स्मार्ट क्लास रूम लगभग प्रत्येक  स्कूल में चल रहे हैं. बिजली की समस्या को ख़त्म करने के लिए सभी स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाए हैं.

मुफ्त टेबलेट वितरण

सरकार ने 650 करोड़ रुपये की लागत से पर्सनलाइज्ड अडॉप्टिव लर्निंग (पाल) से युक्त टैब बच्चों में बांटे हैं. इससे पहले सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 3 लाख टेबलेट बांटकर देश का पहला राज्य बन गया है.500 मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं. इन स्कूलों में 1.80 लाख रुपये आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को निशुल्क और इससे ज्यादा आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए सामान्य फीस रखी गई है. जल्द ही इन स्कूलों की संख्या बढ़ा दी जाएगी.

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author