हरियाणा में मौसम ने फिर ली करवट,अगले 48 घंटो में बारिश के आसार

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 6 तारीख को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली के पूर्वी हिस्से पर पश्चिमी विक्षोभ एक टर्फ रेखा ...

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 6 तारीख को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली के पूर्वी हिस्से पर पश्चिमी विक्षोभ एक टर्फ रेखा के रूप में बनने की संभावना बन रही है.

जिसको देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. 6 से 11 अक्टूबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और एनसीआर दिल्ली पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है.

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी और साथ ही साथ तेज गति से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी पर हल्की बारिश-बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा.

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

 

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author