Home रेवाड़ी रेवाड़ी में Pandit Pradeep Mishra की कथा का अंतिम दिन, कथा का...

रेवाड़ी में Pandit Pradeep Mishra की कथा का अंतिम दिन, कथा का टाइम भी बदला

152
0
pandit pradeep mishra rewari katha last day time

रेवाड़ी में चार दिनों से चल रही प्रसिद्ध कथा वाचन Pandit Pradeep Mishra की कथा जा चौथा दिन था । आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पंडाल में पहुँचे। कल शनिवार को रेवाड़ी में कथा का अंतिम दिन है। कथा के अंतिम दिन कथा के समय में भी बदलाव किया गया है।

 

बता दें कि रेवाड़ी शहर के सेक्टर 18 स्थित हुडा ग्राउंड में श्री शिव महापुराण कथा की जा रही है। Pandit Pradeep Mishra सिहोर वाले कथा कर रहे है। उनके मुख से कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु रेवाड़ी आयें हुये है। काफी लोग तो पंडाल में ही रुके हुये है।

 

अंतिम दिन कथा के टाइम में भी बदलाव

रेवाड़ी में 19 मार्च से चल रही कथा के टाइम टेबल में भी कथा के अंतिम दिन बदलाव किया गया है। 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा की जा रही थी। लेकिन कल शनिवार 23 मार्च को कथा के अंतिम दिन सुबह 8 बजे कथा शुरू होकर 11 बजे तक की जायेगी।

 

कथा समाप्त होने पर रोजाना शहर में लग रहा जाम

19 मार्च से जबसे कथा शुरू हुई है तब से शाम 4 बजे, जब कथा समाप्त होती है। रोजाना शहर में जाम जैसे हालात बने रहते है। क्योंकि कथा स्थल पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुँचते है। रेवाड़ी और आसपास के लोग रोजाना कथा सुनने के लिए पहुँचते है और फिर शाम को वापिस लौट जाते है। कल सुबह कथा का समय है इसलिए आसपास के लोग भी कथा स्थल पर रुके हुये है।