रेवाड़ी में मिला युवती का शव, चेहरे को कुचला गया

Today Rewari News : रेवाड़ी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव रेवाड़ी के बिहारीपुर गाँव के पास जंगल में पड़ा हुआ मिला है। आशंका है कि युवती की कहीं हत्या ( Murder ) ...

Today Rewari News : रेवाड़ी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव रेवाड़ी के बिहारीपुर गाँव के पास जंगल में पड़ा हुआ मिला है। आशंका है कि युवती की कहीं हत्या ( Murder ) की गई फिर शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को कुचला गया और शव को यहाँ लाकर फेंक दिया गया।

बताया जा रहा है कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी, डीएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुँची। साथ ही क्राइम सीन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने साक्ष्य तलाशने के लिए आसपास के इलाके को सर्च भी किया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय सविता राजस्थान के अलवर की रहने वाली थी। जो निजी कंपनी में काम करती थी और हाल में रेवाड़ी के हंसनगर में रहती थी। सविता के परिजनों ने बताया कि सविता के साथ काम करने वाला अरुण सविता ने एक लाख रूपय दिये थे। लेकिन अरुण पैसे वापिस नहीं कर रहा था।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

जिसके बाद एक दिन पहले अरुण ने पैसे देने के बहाने सविता को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन बुलाया। जहाँ अरुण पैसे लेकर नहीं आया और कहाँ कि वो पैसे अपनी बहन के पास जाकर दिला देगा। जिसके बाद अरुण ने गला घोंटकर सविता की हत्या की है। क्योंकि जब सविता गाड़ी में थी तब उन्होने सविता को फोन किया था, फोन पर चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles