Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

Stealing temple: धारुहेड़ा कस्बे के विकास नगर स्थित पंचमुखी हनुमानजी के मंदिर मे रात के समय में एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ। उस वक्त मंदिर खुला हुआ था और श्रद्धालुओं का मंदिर में आना –जाना था। तभी शातिर चोर ...

Stealing temple: धारुहेड़ा कस्बे के विकास नगर स्थित पंचमुखी हनुमानजी के मंदिर मे रात के समय में एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ। उस वक्त मंदिर खुला हुआ था और श्रद्धालुओं का मंदिर में आना –जाना था। तभी शातिर चोर मंदिर में आकार बैठ गया। चोर पहले मंदिर में रखे दानपात्र के पास हनुमान चालीसा का पाठ करता है। जिसके बाद चोर ने हाथ जोड़कर दीया भी जलाया और फिर दस रूपए मंदिर में चढ़ाये।

हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तोड़ा दानपात्र का ताला

stealing temple

इस दौरान चोर ने हनुमान चालीसा का पाठ करते-करते मौका पाकर पहले दानपात्र का ताला तोड़ा, फिर जैसे ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना –जाना बंद हुआ। तो मौका पाकर चोर दानपात्र में रखे पैसे चोरी करके मंदिर (Stealing temple) से फरार हो गया। इस घटना से अंजान पुजारी मंदिर के कपाट बंद करके चला गया।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

घटना सीसीटीवी मे कैद

दुसरे दिन सुबह जब पुजारी वापिस लौटा तो दानपात्र का ताला टूटा मिला। जिसके बाद सीसीटीवी चेक किया गया तो चोरी की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद तुरंत सेक्टर छह थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश की जा रही है।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

About the Author