Aadhaar Card Update: 10 साल पहले बने आधार कार्ड को 14 जून तक करवाएं फ्री में अपडेट

Aadhaar Card Update: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आमजन को 14 जून 2023 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए कोई शुल्क ...

Aadhaar Card Update: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आमजन को 14 जून 2023 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। किसी भी व्यक्ति को आधार में ऑनलाइन अपडेट करते समय किसी प्रकार का डेमोग्राफिक परिवर्तन कराने पर ही 50 रुपए का शुल्क देना होगा।

8-10 वर्ष पुराने आधार करवाने होंगे अपडेट

aadhaar

डीसी ने बताया कि जिन निवासियों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट (Aadhaar Card Update) नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देकर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। जिलावासियों के लिए राहत की बात यह है कि UIDAI ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है।

mAadhaar ऐप से करें अपडेट

आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है।

मोबाइल नंबर करवाएं Aadhar Card में Update

डीसी ने जिलावासियों से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की। साथ ही जिलावासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

डीसी ने बताया कि 10 साल पहले आधार बनवा चुके लोगों को आधार अपडेट (Aadhaar Card Update) करवाना जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों ने अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है वह अवश्य इसे अपडेट करा लें। सरकार के नए नियम के अनुसार हर 10 साल में एक बार आधार अपडेट करवाना जरुरी है।

 

 

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

 

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author