Traffic light: रेवाड़ी नगर परिषद को कोर्ट ने दिए आदेश, 2 माह में चालू करें ट्रैफिक लाइट

Rewari traffic light: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हरियाणा रेड कोर्स सीएसआर सब कमेटी के सदस्य सुनील भार्गव एडवोकेट ने वर्ष 2019 में परमानेंट लोक अदालत रेवाड़ी में एक शिकायत ट्रैफिक लाइट (traffic light)को लेकर रेवाड़ी शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था को ...

Rewari traffic light: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हरियाणा रेड कोर्स सीएसआर सब कमेटी के सदस्य सुनील भार्गव एडवोकेट ने वर्ष 2019 में परमानेंट लोक अदालत रेवाड़ी में एक शिकायत ट्रैफिक लाइट (traffic light)को लेकर रेवाड़ी शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था को लेकर पब्लिक हित में एक शिकायत माननीय अदालत में दायर की थी.

शहर की traffic light सुचारू रूप से चलाई जाए: माननीय न्यायालय

traffic

सीसीटीवी कैमरा व ट्रैफिक लाइट को शहर के अंदर सुचारू रूप से चलाया जाए भार्गव ने बताया इसी शिकायत को लेकर माननीय अदालत के चेयरमैन जग भूषण गुप्ता व मेंबर सुदेश कुमारी ने अपना निर्णय 14 मार्च को दिया है. माननीय न्यायालय ने नगर परिषद रेवाड़ी को यह हिदायत दी है कि शहर की ट्रैफिक लाइट (traffic light) सुचारू रूप से चलाई जाए.वह 2 माह के अंदर नगर परिषद ठीक कर एसपी रेवाड़ी को ऑपरेट करने के लिए जिम्मा दे.

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

2 माह के अंदर चिन्हित करें जेबरा क्रॉसिंग

इसके साथ ही यह भी हिदायत दी है की ट्रैफिक लाइट (traffic light)जिन चौराहे पर लगी हुई है वह स्पष्ट रूप से लोगों को दिखाई देनी चाहिए. एक्स ई एन पीडब्ल्यूडी बीएनआर रेवाड़ी को भी हिदायत दी है कि 2 माह के अंदर जेबरा क्रॉसिंग चौराहे पर चिन्हित की जाए.

traffic

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

भार्गव ने बताया कि अगर ट्रैफिक लाइट खराब हो जाती है तो उसके ठीक करने की जिम्मेवारी नगर परिषद रेवाड़ी की रहेगी तथा एसपी रेवाड़ी को हिदायत दी है की डीएसपी ट्रैफिक रेवाड़ी चौराहों पर सुबह 8:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक ट्रैफिक लाइटों के पास एक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए ताकि लोगों को ट्रैफिक लाइटों की पालना करवाई जा सके. ट्रैफिक लाइट के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे को सुचारू रूप से चलाने की माननीय चेयरमैन जगमोहन गुप्ता ने दिए.

रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के सदस्य धर्मेंद्र सुहाग, रेणु राय, रविंद्र मालपुरा, खुशबू एडवोकेट, रिया भार्गव एडवोकेट व ज्योति स्वामी, कुणाल राठी व यशपाल मुंशी ने माननीय अदालत के फैसले की सराहना की है.

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

 

About the Author