दो गड्ढों का शौचालय (2 pit toilets) निर्माण कराने पर सरकार देगी 5 हजार प्रोत्साहन राशि, जल्द करें आवेदन

2 pit toilets : रेवाड़ी एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला रेवाड़ी के सभी गांवों में सिंगल पिट से डबल पिट शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस भी घर में डबल पिट ...

2 pit toilets : रेवाड़ी एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला रेवाड़ी के सभी गांवों में सिंगल पिट से डबल पिट शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस भी घर में डबल पिट शौचालय बनाया जाएगा, उसे सरकार की ओर से 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से यह प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया है।

दो गड्ढों वाले शौचालय (2 pit toilets) एक गड्ढे वाले शौचालय से ज्यादा बेहतर

2 pit toilets

उन्होंने बताया कि दो गड्ढों वाले शौचालय (2 pit toilets) एक गड्ढे वाले शौचालय से ज्यादा बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि दो गड्ढों वाले शौचालय का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये आजीवन चलता रहेगा और साथ में जैविक खाद भी मिलती रहेगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

सरपंचों व ग्राम सचिवों को दिए निर्देश

एडीसी ने कहा कि ग्रामीणों को अपने घरों में दो गड्ढों वाले शौचालय निर्माण कराने के साथ-साथ अन्य नागरिकों को भी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित व जागरूक करना चाहिए। एडीसी ने बताया कि फिलहाल यह प्रोजेक्ट गांव स्तर शुरू किया जा रहा है। जिला के गांवों में डबल पिट यानी दो गड्ढों वाले शौचालय बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए सरपंचों व ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं और सिंगल पिट से डबल पिट वाले शौचालयों के फायदों के बारे में बताया गया है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author