School Bus Accident Update : तीन आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर, स्कूल संचालक नहीं चढ़ा अभी पुलिस के हत्थे

School Bus Accident Update: कनीना में स्कूल बस हादसे के मामले में पुलिस स्कूल संचालक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रहे है। जबकि पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने आज अदालत में पेश करके 5 दिन के ...

School Bus Accident Update: कनीना में स्कूल बस हादसे के मामले में पुलिस स्कूल संचालक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रहे है। जबकि पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने आज अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं घायल बच्चों की हालत की बातें करें तो रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती 12 घायल बच्चों में से 5 को छुट्टी दे दी गई है। जबकि बाकी बच्चों की हालात भी अभी ठीक बताई जा रही है।

 

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

जैसा कि आपको पता है कि बीते दिन कनीना के धदौंदा रोड़ पर कनीना के जीएलपी स्कूल की बस पेड़ से टकरा गई थी। शराबी ड्राईवर के कारण इस हादसे में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में स्कूल प्रशासन पर भी इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि शिकायत के बावजूद मासूम जानों को शराबी ड्राईवर के हवाले छोड़ दिया गया।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर धर्मेन्द्र, स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति राव और स्कूल के सचिव होशियार सिंह को गिरफ्तार किया था। जिन्हे आज अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि स्कूल संचालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। अलग -अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू
About the Author