हरियाणा बना दवा फैक्ट्री के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाला देश का पहला राज्य

आवेदक को अपनी दवा बिक्री तथा निर्माण/उत्पादन लाइसेंस हेतू आवेदन statedrugs.gov.in  पर आवेदन करना होगा। दवा बिक्री के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाले हरियाणा के अतिरिक्त तीन अन्य राज्य गोआ, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर है जबकि दवा निर्माण, रक्त केन्द्र इत्यादि ...

आवेदक को अपनी दवा बिक्री तथा निर्माण/उत्पादन लाइसेंस हेतू आवेदन statedrugs.gov.in  पर आवेदन करना होगा। दवा बिक्री के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाले हरियाणा के अतिरिक्त तीन अन्य राज्य गोआ, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर है जबकि दवा निर्माण, रक्त केन्द्र इत्यादि के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाला हरियाणा प्रथम राज्य है।

 

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

विज ने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा ONDLS पोर्टल को अंबाला में लांच किया गया था। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं केन्द्रीय मानक नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के सतत प्रयासों से ऐसा होना संभव हुआ है।

 

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही निर्माण लाइसेंस के अतिरिक्त टेंडर एवं निर्यात हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र, जैसा कि बिक्री प्रमाण पत्र, नॉन-कन्विक्शन प्रमाण पत्र, मैन्युफैक्चरिंग एवं मार्किट स्टैडिंग प्रमाण पत्र, फार्मास्युटिकल उत्पाद प्रमाण पत्र इत्यादि का ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इस ऑनलाईन प्रक्रिया से एक तरफ भारी भरकम फाइलों को तैयार करने हेतू कागजों एवं समय की बचत होगी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

विज ने दवा निर्माताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा अपनी निर्माण इकाइयों को स्थापित करें और मौजूदा निर्माण ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत आवेदन कर इस प्रक्रिया को बढावा देने का काम करें।

About the Author