खुशखबरी: अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कराई जाएगी JEE और NEET की तैयारी,रेवाड़ी रहेगा कोचिंग का मुख्य केंद्र

हरियाणा सरकार की इस योजना को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह 30 जून को पंचकूला में लांच करेंगे.इस योजना के तहत पहले चरण में हर जिले के लगभग 200 बच्चों को आनलाइन कोचिंग दी जाएगी.इस योजना को ...

हरियाणा सरकार की इस योजना को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह 30 जून को पंचकूला में लांच करेंगे.इस योजना के तहत पहले चरण में हर जिले के लगभग 200 बच्चों को आनलाइन कोचिंग दी जाएगी.इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. दो चरणों में होने वाली इस योजना के तहत इन 51 सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा से ही छात्रों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी.

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रेवाड़ी रहेगा कोचिंग का मुख्य केंद्र 

इस योजना के तहत कोचिंग के लिए आवेदन 3 से 18 जुलाई तक किए जाएंगे. पहले चरण में कुल 3 हजार बच्चे होंगे जो कि सभी जिलों के 51 बुनियाद सेंटर में कोचिंग लेंगे. परीक्षा के आधार पर इन बच्चों का सेलेक्शन होगा. यह बच्चे बुनियाद सेंटर और टेबलेट के जरिये आनलाइन कोचिंग लेंगे.रेवाड़ी कोचिंग का मुख्य केंद्र रहेगा.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ये सुविधाएँ मिलेगी फ्री

शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना के तहत कोचिंग लेने वाले स्टूडेंट्स को टेबलेट, पुस्तकें, बैग और परिवहन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पहले चरण में मेरिट में आने वाले 400 स्टूडेंट्स को दूसरे चरण में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी. शेष स्टूडेंट्स को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कराई जाएगी.

ये भी पढ़े :डीसी ने कार्यकारी अधिकारी को दिए सख्त निर्देश रेजांगला पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा सहन https://rewariupdate.com/?p=21125

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author