धारूहेड़ा में ITI के छात्रों पर रॉड से हमला,घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव गढ़ी निवासी दीपक व रोहित दोनों खरखड़ा ITI के स्टूडेंट हैं. दोनों धारूहेड़ा बस स्टैंड से पैदल अपने घर जा रहे थे. तभी सेक्टर-6 और 4 के बीच कच्चे रास्ते में बाइक सवार ...

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव गढ़ी निवासी दीपक व रोहित दोनों खरखड़ा ITI के स्टूडेंट हैं. दोनों धारूहेड़ा बस स्टैंड से पैदल अपने घर जा रहे थे. तभी सेक्टर-6 और 4 के बीच कच्चे रास्ते में बाइक सवार धारूहेड़ा निवासी विकास और उसके 2 अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया.

 

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

 

उन्होंने पहले दोनों से पूछा कि वो दोनों कहां के रहने वाले है. दीपक ने जैसे ही गढ़ी गांव का नाम लिया तो तीनों उस पर टूट पड़े. विकास ने रॉड से दीपक को गंभीर चोटें मारी. वहीं रोहित अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया. घायल दीपक को आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

 

सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दीपक के बयान पर विकास व उसके 2 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

ये भी पढ़े : हरियाणा बना दवा फैक्ट्री के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाला देश का पहला राज्य https://rewariupdate.com/?p=21130

About the Author