Aravali forest: वन विभाग द्वारा मनेठी के अरावली के जंगलों में वनस्पतियों के बीज किए गए रोपित

Aravali forest: आजादी अमृत काल व हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को वन विभाग की ओर से जन सहभागिता का एक अनूठा प्रयास जिला रेवाड़ी के गांव मनेठी में अरावली के जंगलों में किया गया। इस कार्यक्रम ...

Aravali forest: आजादी अमृत काल व हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को वन विभाग की ओर से जन सहभागिता का एक अनूठा प्रयास जिला रेवाड़ी के गांव मनेठी में अरावली के जंगलों में किया गया। इस कार्यक्रम में अरावली में पाई जाने वाली स्थानीय वनस्पतियों का बीजारोपण किया गया।

इन प्रजातियों के बीजों का किया गया रोपण

Aravali forest

हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर व  ग्राम पंचायत मनेठी की मुख्य सहभागिता रही। इस मौके पर खैरी, बेरी, इंदरजो, लेसवा आदि प्रजातियों के बीजों का रोपण किया गया। लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र (Aravali forest)  में इन विभिन्न प्रजातियों के बीजों को बोया गया।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

युवा पीढ़ी हरियाली के संरक्षण दूत बनेंगे: कुलपति डा. जेपी यादव 

कुलपति डा. जेपी यादव ने पौधारोपण करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि हरियाली को बचाने तथा हरियाली को बढ़ाने में अपना हर संभव सहयोग करें। युवा पीढ़ी यदि इस प्रकार (Aravali forest)  की गतिविधियों को अपनाएगी तो वह भविष्य के लिए हरियाली के संरक्षण दूत बनेंगे। वन मंडल अधिकारी सुंदर संभरिया धर्मपत्नी कविता संभरिया तथा अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुए। ग्राम पंचायत मनेठी के सरपंच देशराज ने आईजीयू के कुलपति डा. जेपी यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया ।

मौके पर ये रहे मौजूद 

इस मौके इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी से डा. अल्का यादव, डा. ईशान सैनी, दीप्ति यादव, डा. करण सिंह, सुशांत यादव, डा. भारती, गांव मनेठी से नरेंद्र चेयरमैन न्यू एरा स्कूल, प्रवीण पंच, मुकेश पंच, सपना देवी पंच, डॉक्टर संजय मेहरा तथा वन विभाग की तरफ से इस प्रोग्राम (Aravali forest)  को सफल बनाने के लिए प्रयासरत संदीप यादव रेंज अधिकारी अधिकारी रेवाड़ी तथा प्रेम सैनी रेंज अधिकारी बावल उपस्थित रहे।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles