Restaurants: हरियाणा में अब 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट, रेस्टोरेंट के मालिक यहाँ करें शिकायत दर्ज

Restaurants : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हाल ही में प्रदेशभर के रेस्टोरेंटस की यूनियन के पदाधिकारी मिले थे और मांग की थी राज्य सरकार द्वारा उनको अपने रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी जाए ताकि लोगों ...

Restaurants : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हाल ही में प्रदेशभर के रेस्टोरेंटस की यूनियन के पदाधिकारी मिले थे और मांग की थी राज्य सरकार द्वारा उनको अपने रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी जाए ताकि लोगों को जरूरत अनुसार खाने का सामान मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने इसी संबंध में आज विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई और व्यापक विचार -विमर्श किया गया।

 रेस्टोरेंट्स मालिक रेस्टोरेंट्स को रख सकते है 24 घंटे

restaurants

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्टोरेंट्स (restaurants) एवं आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में राज्य के जो रेस्टोरेंट्स मालिक अपने रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखना चाहते हैं , वे खुले रख सकते हैं। उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं दे सकता, लेकिन उनको श्रम विभाग में पंजीकरण एवं अन्य नियमों एवं शर्तों (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) की पालना करनी पड़ेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

रेस्टोरेंट के मालिक यहाँ करें शिकायत

डिप्टी सीएम ने आगे कहा अगर किसी रेस्टोरेंट (restaurants) के मालिक को लगता है कि कोई उनको  बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी  hepcharyana@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट्स एमएसएमई (MSME) के अंतर्गत आते हैं।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author