कोसली-कनीना मार्ग पर डंपर ने बाइक चालक को मारी टक्कर,मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली कस्बा के गांव जुड्‌डी निवासी उमेद उर्फ बिल्लू खेतीबाड़ी के साथ-साथ पशु खरीदने का काम भी करता है. बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर वह अपनी बाइक लेकर कोसली से कनीना जा रहा था. ...

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली कस्बा के गांव जुड्‌डी निवासी उमेद उर्फ बिल्लू खेतीबाड़ी के साथ-साथ पशु खरीदने का काम भी करता है. बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर वह अपनी बाइक लेकर कोसली से कनीना जा रहा था. तभी रास्ते में गुजरवास टोल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बिल्लू की बाइक को सामने से टक्कर मार दी.

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. लोगों ने इसकी सूचना कोसली थाना पुलिस को दी.सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles