हरियाणा में 2025 तक नई शिक्षा नीति को पूरी तरह किया जाएगा लागू

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के प्रदेश में 2025 तक नई शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने के निर्णय की ...

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के प्रदेश में 2025 तक नई शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने के निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में प्रायोगिक व व्यावहारिक शिक्षा पर बल देने की जरूरत है। इससे छात्रों में शिक्षा के प्रति रूचि भी बढ़ेगी और छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में नहीं भटकेंगे बल्कि उद्यमिता के क्षेत्र में काम करेंगे।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सुपर-100 कार्यक्रम शुरू

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रों को टैब वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ होनहार विद्यार्थियों को सरकारी खर्च पर कोचिंग देने के लिए सुपर-100 कार्यक्रम शुरू किया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

20 किलोमीटर की दूरी पर खोले जाएंगे कॉलेज

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर नए संस्कृति माडल स्कूल खोले गए हैं तथा हर 20 किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज भी खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में छात्रों की शिक्षा में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

About the Author