वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहन रखने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-छह थाना पुलिस नाकाबंदी के दौरान मुंडावर के वार्ड नंबर-एक निवासी अभिषेक उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर पटौदी से चोरी की गई स्कूटी बरामद की थी। रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने सेक्टर-छह थाना क्षेत्र ...

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-छह थाना पुलिस नाकाबंदी के दौरान मुंडावर के वार्ड नंबर-एक निवासी अभिषेक उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर पटौदी से चोरी की गई स्कूटी बरामद की थी। रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने सेक्टर-छह थाना क्षेत्र से एक स्कूटी, धारूहेड़ा थाना क्षेत्र से एक स्कूटी व बावल से दो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया था। पुलिस ने सेक्टर-छह थाना क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने छह जून को बाजार से चोरी की गई स्कूटी उसके साथियों से बरामद कर ली।यह स्कूटी धारूहेड़ा के एमटूके सोसायटी निवासी कृष्ण कुमार की थी।रिमांड के दौरान पुलिस ने राजस्थान से चोरी की गई एक अन्य स्कूटी भी बरामद की है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपी विकास व चोरी की स्कूटी रखने वाले विनीत व रोहन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कल अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान बावल से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author