अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी पुलिस अवैध हथियार रखने वाले तथा उपलब्ध करवाने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के ...

रेवाड़ी पुलिस अवैध हथियार रखने वाले तथा उपलब्ध करवाने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के बड़ा तालाब निवासी हंसा गुज्जर तथा कम्पनी बाग निवासी प्रीतम उर्फ मोनी के रूप में हुई है। पुलिस मामले में एक आरोपी जिला फतेहाबाद की सहीतो की ढाणी हाल नई अनाज मंडी बिठवाना निवासी जितेंद्र उर्फ लंबू को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है।

 

जांच अधिकारी ने बताया कि 02 जुलाई की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि जितेन्द्र उर्फ लंबू निवासी सहीतो की ढाणी जिला फतेहाबाद हाल आबाद नई अनाज मंडी बिठवाना अपराधी किस्म का लड़का है। वह अवैध हथियार रखता है। आज भी वह अवैध हथियार लिए हुए सेक्टर 3 के निकट शक्तिनगर मोड के सामने खडा किसी का इंतजार कर रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

पुलिस टीम शक्तिनगर मोड के सामने पहुंची तो एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही भागने लगा उसे काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी जिला फतेहाबाद की सहीतो की ढाणी हाल नई अनाज मंडी बिठवाना निवासी जितेंद्र उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया था।
accused Hansa Gujjar Pritam

 

आरोपी से पूछताछ पर हंसा गुज्जर का नाम सामने आने पर तथा उससे पूछताछ पर प्रीतम उर्फ मोनी का नाम सामने आने पर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों रेवाड़ी के बड़ा तालाब निवासी हंसा गुज्जर तथा कम्पनी बाग निवासी प्रीतम उर्फ मोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author