रेवाड़ी जिले के किसान 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई के बीच सरकार की तरफ से यह पहल की गई है। सरकार की सोच है कि किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी फसल को प्राकृतिक आपदा से होने ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई के बीच सरकार की तरफ से यह पहल की गई है। सरकार की सोच है कि किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचा सकें।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

किसान को कर्ज के बोझ से बचाना योजना का मुख्य उद्देश्य
डीसी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत किसानों को बेहद कम प्रीमियम पर बीमा की सुविधा दी जाती है। अगर उनकी फसल को प्राकृतिक आपदा से नुकसान पहुंचता है तो किसानों को दावे के रूप में राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य उन्हें कर्ज के बोझ से बचाना है। ऐसे में प्रत्येक किसान इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी बीमित फसल को सुरक्षित बनाए। उन्होंने स्पष्ठ किया कि बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इन फसलों का किसान करा सकेंगे बीमा
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि खरीफ मौसम में कपास, मक्का, धान, बाजरा व मूंग फसलों को प्रमुख फसल माना गया है। बीमित जोखिम में स्थानीय आपदा तथा फसल बुवाई से कटाई बाद नुकसान को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, भूमि व फसल बुवाई संबंधित दस्तावेज शामिल है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author