युवा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें, हिंसा या तोड़ फोड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अभिभावकों का भी कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को समझाएं। इसलिए सभी से पुनः अनुरोध है कि किसी भी गैर कानूनी गतिविधि का हिस्सा न बनें और कानून को अपने हाथ ...

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अभिभावकों का भी कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को समझाएं। इसलिए सभी से पुनः अनुरोध है कि किसी भी गैर कानूनी गतिविधि का हिस्सा न बनें और कानून को अपने हाथ में ना लें व शांति बनाए रखें।

 

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने के लिए विरोध करें लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार का हिंसक प्रदर्शन आपके भविष्य व कैरियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने के लिए बिना कानून तोड़े प्रदर्शन करें तथा किसी भी धरना-प्रदर्शन में हिंसा की इजाजत नहीं है।

Rewari News: Installation of the idol of Mother Anjani and Hanuman Ji on the sixth death anniversary of the late Pandit Yogendra Paliwal.
Rewari News: स्व. पंडित योगेंद्र पालीवाल की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी-हनुमान जी की मूर्ति स्थापना

Meeting with Coaching centre Owners 1

इसके साथ ही शुक्रवार को शहर में चल रहे विभिन्न कोचिंग सेंटरों के संचालकों के साथ भी बैठक की। सभी संचालकों को समझाया गया है कि उनके सेंटरों में पढ़ने वाले बच्चों को किसी भी गैर कानूनी उग्र प्रदर्शन में शामिल न होने के लिए समझाएं। ऐसा करना युवाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 

Rewari Cyber Fraud: ₹14.45 lakh fraud under the guise of stock market investment; 2 more arrested.
Rewari Cyber Fraud: शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर ₹14.45 लाख की ठगी, 2 और गिरफ्तार

यदि कहीं भी गैर कानूनी तरीके से प्रदर्शन करने के लिए बुलाने या एकत्रित होने का संदेश मिलता है तो इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन को दें। युवा शांतिपूर्वक प्रदर्शन व ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते है।

 

 

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

About the Author