आरोप पत्नी पर चाकू से हमला, बेटी ने पुलिस को फोन कर बुलाया

रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर में भर्ती सुनीता नाम की ये महिला पलवल की रहने वाली है. जिसकी शादी 17 साल पहले रेवाड़ी के मॉडल टाउन के रहने वाले गणेश के साथ हुई थी. महिला के तीन बच्चे है. घरेलू विवाद ...

रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर में भर्ती सुनीता नाम की ये महिला पलवल की रहने वाली है. जिसकी शादी 17 साल पहले रेवाड़ी के मॉडल टाउन के रहने वाले गणेश के साथ हुई थी. महिला के तीन बच्चे है. घरेलू विवाद के चलते पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ डेढ़ साल तक मायके में भी रह चुकी है. जिसे समझौते के बाद रेवाड़ी लाया गया था.

 

पीड़िता ने बताया कि रविवार को उसका पति आया और परचून की दूकान से सामान लाने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा. जिसके महिला के साथ मारपीट करते हुए महिला को छत से फैकने को कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिसके बाद उसके पति ने गाड़ी से चाकू निकाला और उसके गले पर वार करने की कोशिश की और महिला ने हाथ से बचाव किया तो चाकू उसके हाथ में लगा. पीड़िता महिला की बेटी ने कहा कि मम्मी ने गली में भागकर अपनी जान बचाई. उसने फोन किया तो पुलिस घर पर आई.

इस मामले में पुलिस महिला के बयान दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

अपडेट : दो दिन बाद महिला के पति ने सीसीटीवी फुटेज जारी करके आरोपों को झूठा बताया है.  पति गणेश लखेरा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है. वो अपनी पत्नी के नजदीक तक नहीं गए. उसकी पत्नी पेड़ के पिछे जाती है और खुद हाथ काटकर बाहर आती है.  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है.

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author