परिचालक के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में तीन गिरफ्तार

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि नवीन यादव S/O प्रकाश चन्द्र निवासी गाँव गोलियाका ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं हरियाणा रोडवेज में परिचालक पद पर कार्यरत हूं। मेरी ड्यूटी जिला रेवाड़ी में रेवाड़ी से टांकडी मार्ग पर लगी ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि नवीन यादव S/O प्रकाश चन्द्र निवासी गाँव गोलियाका ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं हरियाणा रोडवेज में परिचालक पद पर कार्यरत हूं। मेरी ड्यूटी जिला रेवाड़ी में रेवाड़ी से टांकडी मार्ग पर लगी हुई है। आज 30 मई को बस मे रेवाड़ी बस स्टैंड से सवारी लेकर टांकडी जा रहा था।

 

 

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

समय करीब दिन के 2 बजे बिठवाना सब्जी मण्डी के पास टिकट को लेकर कुछ लड़को से बहस हो गई। वो लड़के टिकट नहीं ले रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ लड़को ने मेरे साथ कहासुनी करी, अभद्र व्यवहार और गाली गलोच की और मारपीट करने लग गए। जिनमें एक लड़का जिसका नाम मंजीत है उसने मेरे मुंह पर और सिर मे मुक्के मारे और बाकियों ने मुझे नीचे गिराकर लात- घुसे मारे और बस ड्राईवर बिरेन्द्र ने बस रोककर मुझे छुड़वाया। मौके पर भीड़ इकट्ठे हो गई जिस कारण वे लड़के मुझे जान से मारने की धमकी दी ओर वहां से भाग गए।

 

 

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

पुलिस ने परिचालक नवीन यादव की शिकायत पर मामला दर्ज करके देर शाम मामले में तीन आरोपियों टांकडी निवासी उपेन्द्र, मंजीत उर्फ हिमांशु तथा नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

रेवाड़ी के गुरावड़ा स्कूल में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करतीं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे
रेवाड़ी: डीएलएसए ने ‘POCSO Act’ पर लगाया स्पेशल कैंप, छात्राओं को दिए कानूनी सुरक्षा के टिप्स

About the Author

Related Articles