रेवाड़ी के नए बस स्टैंड का इंतजार, फ़रवरी माह में टेंडर के बाद शुरू हो सकता है निर्माण !

करीबन दो दशक के इन्तजार के बाद रेवाड़ी के नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. उम्मीद है कि फ़रवरी माह में टेंडर प्रकिया पूरी कर ली जायें और फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायें. जिसके ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

करीबन दो दशक के इन्तजार के बाद रेवाड़ी के नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. उम्मीद है कि फ़रवरी माह में टेंडर प्रकिया पूरी कर ली जायें और फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायें. जिसके लिए करीबन 65 करोड़ रूपए का बजट जारी हो चुका है. जो राशी पीडब्ल्यूडी विभाग को ट्रांसफर भी कर दी गई है. बस अब इंतजार है टेंडर के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का.

 

बता दें कि रेवाड़ी शहर में नए बस स्टैंड बनाने की मांग पुरानी है। तत्कालीन कॉंग्रेस सरकार ने शहर के प्रजापति चौक पर नए बस स्टैंड बनाने के लिए आधारशिला रखी थी। लेकिन जमीन पर कोर्ट केस होने के कारण बस स्टैंड की बात सिरे नहीं चढ़ी, फिर भाजपा सरकार की दूसरी पारी में कोर्ट केस क्लियर हुआ, लेकिन कोर्ट केस क्लियर होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका,

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जब भी नए बस स्टैंड के बारे में सवाल पूछा जाता तब यहीं कहा जाता था कि फ़ाइल अप्रूवल के लिए चड़ीगढ़ भेजी गई है. जिसके बाद अब लम्बे इन्तजार के बाद बाद हाल में ही सरकार ने नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी दी.

 

साथ ही आपको बता दें कि रेवाड़ी शहर के बाईपास स्थित प्रजापति चौक पर करीबन 65 करोड़ की लागत से 20 एकड़ जमीन पर नया बस स्टैंड बनना है। जिसमें 3 एकड़ पर एलेक्ट्रिक बसों के लिए और 17 एकड़ पर बस अड्डा और वर्कशॉप बनाना प्रस्तावित है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

जानकारी के मुताबिक बस के निर्माण के लिए राशी पीडब्ल्यूडी विभाग को भेज दी गई है. अब फ़रवरी माह में टेंडर निकाला जायेगा. जैसे ही टेंडर अलोट होगा निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

About the Author