Home स्वास्थ्य जटिल ऑपरेशन कर 72 साल की बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली...

जटिल ऑपरेशन कर 72 साल की बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली सात किलो की गांठ

4
0

जटिल ऑपरेशन कर 72 साल की बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली सात किलो की गांठ

जटिल ऑपरेशन कर 72 साल की बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली सात किलो की गांठ |

शहर के सुपर स्पेशलिस्ट विराट अस्पताल के चिकित्सक ने बुजुर्ग महिला का जटिल ऑपरेशन कर उसके पेट से एक-दो नहीं, बल्कि सात किलोग्राम की गांठ निकाली है। इस ऑपरेशन  को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में डॉक्टर को भी काफी समय लगा। बुजुर्ग महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। डा. विराटवीर और अस्पताल के जनरल सर्जन डा. कुलदीप आर्य ने बताया कि उनके यहां 19 जून को फरूखनगर से 72 साल की ओमवती पेट में दर्द, सांस लेने में तकलीफ व पेट फूलने की शिकायत पर भर्ती कराया गया था।

महिला की उम्र ज्यादा होने के कारण कई तरह के टेस्ट कराये गए और फिर सीटी स्कैन के जरिए महिला के पेट में एक बड़ी गांठ का पता चला। उसके बाद महिला के पेट का ऑपरेशन कर गांठ निकालने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन कितना जटिल था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला को कुल 6 यूनिट ब्लड भी चढ़ाना पड़ा। करीब दो घंटे में डा. कुलदीप आर्य ने महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर पेट से सात किलोग्राम की बड़ी गांठ निकाली। बुजुर्ग महिला के परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्हें सीने में दर्द के बाद गुरुग्राम के ही किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम सामने आई थी। उसके बाद से ही हार्ट की दवाई चल रही थी।