गर्मी का सितम, बिजली कटों से बेहाल जनता, बाजार हुए सूने , प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देश कई राज्यों के साथ- साथ बिजली की कमी की मार हरियाणा भी झेल रहा है. रेवाड़ी जिला भी इससे अछूता नहीं है. जहाँ पर्याप्त मात्रा में बिजली ना मिलने से जनता परेशान है. जानकार मानते है कि मई-जून में ...

देश कई राज्यों के साथ- साथ बिजली की कमी की मार हरियाणा भी झेल रहा है. रेवाड़ी जिला भी इससे अछूता नहीं है. जहाँ पर्याप्त मात्रा में बिजली ना मिलने से जनता परेशान है. जानकार मानते है कि मई-जून में ये संकट और गहरा सकता है. हालाँकि शासन –प्रशासन ये कोशिश कर रहा है कि किसी तरह से जनता को राहत दी जाएँ. लेकिन शायद वो भी बेबस है.

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

भीषण गर्मी के कारण बाजार से रौनक चली गई है. जिस बाजार में दिनभर भारी भीड़ रहती थी आज वहीँ बाजार सूने पड़े हुए है. दुकानदार कहते है कि काम आधे से भी कम हो गया है. दोपहर में तो ग्राहक बिलकुल नहीं आ रहे है. सुबह –शाम थोड़ी बहुत सेल हो पा रही है. लोगों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए बिजली एक सहारा है. लेकिन पिछले कई दिनों से वो भी घंटों गायब रहती है.

 

 

यहाँ आपको बता दें कि बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए रेवाड़ी जिला प्रशासन ने गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है कि दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से बचें, अगर जरुरी काम से बाहर जाना भी पड़ रहा है. तो धूप से बचाव के प्रबंध करके निकले, तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. ताकि डीहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकें.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

आज दोपहर में रेवाड़ी बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. प्राथमिक तौर पर मौत की वजह भीषण गर्मी मानी जारी है. बुजुर्ग व्यक्ति अपने पौत्र के साथ गुरुग्राम से रेवाड़ी आयें थे. जहाँ बस स्टैंड पर अचानक उनकी मौत हो गई. ऐसे में जरुरी है कि भीषण गर्मी से बचाव के लिए बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा सावधानी बरतें. 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

About the Author