Success Story: बेहद दिलचस्प है इस IAS अफसर की कहानी, न्यूज पेपर और टीवी से की तैयारी

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं ...

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने टीवी देखकर आईएएस अफसर बनने की ठानी। आइए जानते हैं आईएएस सृष्टि देशमुख के बारे में।

भोपाल में हुआ जन्म
सृष्टि का जन्म भोपाल में 28 मार्च 1996 को हुआ। उनके पिता जयंत देशमुख एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और उनकी मां सुनीता एक निजी स्कूल में टीचर है। उनके पालन-पोषण ने उन्हें बचपन से ही कड़ी मेहनत और दृढ़ता के मूल्य से परिचित कराया।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

UPSC की कठिन तैयारी में मिला प्यार
यूपीएससी की तैयारी के दौरान सृष्टि को प्यार भी मिला। मसूरी में LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से हुई। 24 अप्रैल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

सृष्टि देशमुख का UPSC स्कोर और रैंक
सृष्टि ने फर्स्ट अटेंप्ट में ही सफलता पाने की ठान ली थी। उन्होंने जी जान लगाकर यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की। वह UPSC मेन्स में 895 नंबर और इंटरव्यू में 173 नंबर हासिल कर अपने बैच की महिला टॉपर बनी।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

न्यूज पेपर और टीवी से तैयारी
सृष्टि ने यूपीएससी की तैयारी के लिए अनुशासित दृष्टिकोण अपनाते हुए सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया। उन्होंने रोजाना न्यूजपेपर और राज्यसभा टीवी पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम देखे। इन आदतों ने उनकी नॉलेज में बढ़ोत्तरी की। ये सभी चीजें उनकी यूपीएससी की परीक्षा पास करने में मददगार साबित हुई।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला
About the Author