Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि घरों में निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई हो, ताकि किसी भी उपभोक्ता को एजेंसी में न आना पड़े। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार ...

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि घरों में निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई हो, ताकि किसी भी उपभोक्ता को एजेंसी में न आना पड़े। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को घरेलू LPG गैस की आपूर्ति तथा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने निर्देश दिए कि केवल वास्तविक उपभोक्ता को ही गैस की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। वहीं संबंधित अधिकारी जिला में यह सुनिश्चित करें कि घरेलू गैस का कहीं भी कोई कमर्शियल प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों और दुकानदारों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखें तथा उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें और सिलेंडर की सप्लाई घरों पर करवाएं।
डीसी ने कहा कि जिला में घरेलू LPG गैस की सप्लाई सुचारू और सामान्य रूप से जारी है। उपभोक्ताओं को LPG प्राप्त करने के लिए घबराने अथवा गैस एजेंसियों पर लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने पर गैस एजेंसी संचालकों द्वारा घर पर ही सिलेंडर की सप्लाई करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर घर में रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जा रही है।

केवल एक गैस उपभोक्ता को एक ही कॉपी पर एक गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है, जिसके लिए मोबाइल ओटीपी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार सभी LPG उपभोक्ताओं के घर पर ही LPG की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि हर परिवार तक समय पर रसोई गैस पहुंचती रहे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

डीसी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति एलपीजी का अनावश्यक भंडारण करता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें ताकि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि LPG गैस की बुकिंग या वितरण से संबंधित किसी भी उपभोक्ता को यदि परेशानी आती है तो संबंधित एजेंसी द्वारा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author