LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

LPG Supply:  हरियाणा सरकार ने LPG रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आमजन ...

LPG Supply:  हरियाणा सरकार ने LPG रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आमजन को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।

सरकार ने कहा है कि नागरिक बिना वजह गैस सिलेंडर की अतिरिक्त या अनावश्यक बुकिंग न करें, क्योंकि इससे सप्लाई सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। सभी जिलों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां किसी भी समस्या या जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या उस पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यदि किसी उपभोक्ता को गैस सप्लाई से संबंधित कोई परेशानी आती है, तो वह अपने जिले के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकता है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

देखें जिलेवार कंट्रोल रूम नंबर 

अंबाला – 0171-2982868
भिवानी – 01664-242125
फरीदाबाद – 0129-2288245
फतेहाबाद – 01667-230773
गुरुग्राम – 0124-2868930
हांसी – 01663-254074
हिसार – 01662-233944
जींद – 01681-245375
झज्जर – 01251-254270
करनाल – 0184-2285963
कैथल – 01746-224243
कुरुक्षेत्र – 01744-294418
मेवात – 01267-274615

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

नारनौल – 01282-251249
पानीपत – 0180-2653850
पंचकूला – 0172-2929353
रेवाड़ी – 01274-225214
रोहतक – 01262-269895
सिरसा – 01666-248422
सोनीपत – 0130-2242428
यमुनानगर – 01732-237800
पलवल – 01275-248911
चरखी-दादरी – 01250-295501

मुख्यालय हेल्पलाइन – 1800-180-2087

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author