Rewari Traffic Relief: बाहरी बाईपास के तीन रेलवे फाटकों पर 207 करोड़ से बनेगा flyover, विधानसभा में गूंजी मांग

Rewari Traffic Relief: रेवाड़ी की पुरानी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न मांगों को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की गूंज विधानसभा में लगातार जारी है। विधायक द्वारा विधानसभा में रेवाड़ी के बाहरी बाईपास स्थित रेवाड़ी-पटौदी, रेवाड़ी-दिल्ली व रेवाड़ी-रोहतक रेलवे फाटक ...

Rewari Traffic Relief: रेवाड़ी की पुरानी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न मांगों को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की गूंज विधानसभा में लगातार जारी है। विधायक द्वारा विधानसभा में रेवाड़ी के बाहरी बाईपास स्थित रेवाड़ी-पटौदी, रेवाड़ी-दिल्ली व रेवाड़ी-रोहतक रेलवे फाटक पर ऊपरगामी पुल बनाने की मांग को प्रमुखता के साथ रखा। जिस पर लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आश्वासन दिया कि इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया जारी है तथा सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर इसके निर्माण की निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

विधायक लक्ष्मण यादव ने विधानसभा में इस मांग को रखते हुए कहा कि बाहरी बाईपास पर रेवाड़ी-पटौदी, रेवाड़ी-दिल्ली व रेवाड़ी-पटौदी तीन फाटक लगते हैं। जिन पर लंबा जाम लगा रहता है। इस पर ऊपरगामी पुल बनाने की काफी समय से मांग चली आ रही है। उन्होंने लोकनिर्माण मंत्री से आग्रह किया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया में थोड़ा गति प्रदान की जाए, ताकि लोगों को लगने वाले जाम से जल्द राहत मिल सके।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

विधायक की मांग पर लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस ऊपरगामी पुल का निर्माण कार्य विचाराधीन है। रेवाड़ी-दिल्ली, रेवाड़ी-पटौदी व रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन पर बनने वाले वी-सेप के इस ऊपरगामी पुल के लिए 207 करोड़ की राशि भी निर्धारित की गई है। रेलवे की योजना में भी इसे स्थान मिल चुका है। इसकी जीएडी भी अप्रूव करा ली गई है। इसकी डीपीआर तैयार कराकर विभाग भेज दी गई है। जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण की निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएगी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author