Cyber Fraud Alert: चारधाम यात्रा 2026, सस्ती बुकिंग के लालच में न फंसें, पुलिस ने दी चेतावनी

Cyber Fraud Alert: रेवाड़ी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक  हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने ...

Cyber Fraud Alert: रेवाड़ी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक  हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिला वासियों से अपील की है कि वे होटल, टूर पैकेज, टैक्सी या हेलीकॉप्टर बुकिंग करते समय विशेष सतर्कता बरतें।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि हाल के समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज व व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों को आकर्षक ऑफर दिखाकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। ये अपराधी सरकारी व प्रतिष्ठित कंपनियों जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाकर एडवांस पेमेंट करवा लेते हैं, लेकिन बुकिंग की कोई पुष्टि नहीं मिलती। कई बार इन फर्जी लिंक के जरिए लोगों की बैंक व निजी जानकारी भी चुरा ली जाती है।

Rewari Accident News: 23-year-old woman dies after being hit by a car near Lukhi bus stand.
Rewari Accident News: लुखी बस स्टैंड के पास कार की टक्कर से 23 वर्षीय महिला की मौत, तीन बच्चों की मां थी मृतका

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग करने से पहले संबंधित वेबसाइट या एजेंसी की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, ई-मेल या कॉल के माध्यम से मांगी गई जानकारी साझा न करें और बिना जांच-पड़ताल के किसी को भी भुगतान न करें।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की ठगी का शिकार होता है या उसे कोई संदिग्ध लिंक/कॉल प्राप्त होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर की गई सूचना से ठगी की राशि को रोका जा सकता है।

Rewari Breaking: Smuggler arrested while waiting to sell smack near ITI Kosli.
Rewari Breaking: ITI कोसली के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार

रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि श्रद्धालु विशेष रूप से जागरूक रहें और किसी भी लालच या जल्दबाजी में अपनी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी जोखिम में न डालें।

अंत में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन से अपील की कि वे इस एडवाइजरी को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि साइबर ठगी के मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Rewari Update : Major alert for online bettors, Rewari Police warns of up to 7 years in prison.
Rewari Update : ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, अब 7 साल तक की जेल, रेवाड़ी पुलिस की चेतावनी

“सतर्क रहेंसुरक्षित रहें – आपकी जागरूकता ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है।”

About the Author