Rewari Election Update: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए रिवाईजिंग अथोरिटी किए नियुक्त, 27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट

Rewari Election Update: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। ला ...

Rewari Election Update: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

ला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की पालना में नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आगामी आम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने तथा दावें व आपत्तियों की सुनवाई के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी नियुक्त किए गए है ताकि आम चुनाव की यह प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सकें। डीसी ने बताया कि हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम 1994 धारा-3 4( I ) के तहत वार्ड वाइज संशोधित प्राधिकारी व सहायक प्राधिकारी नियुक्त किए है।

 

उन्होंने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी में वार्ड 1 से 6 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार, वार्ड 7 से 11 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. कोसली विजय कुमार यादव, वार्ड 12 से 17 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल मनोज कुमार, वार्ड 18 से 22 के  लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी दीपक घनगस, वार्ड 23 से 27 के  लिए हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा, वार्ड 28 से 32 के  लिए जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

वहीं नगर पालिका धारूहेड़ा में वार्ड 1 से 9 के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नितिश कुमार सिंगला व  वार्ड 10 से 18 के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा अजय मलिक को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

डीसी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आगामी आम चुनाव के मद्देनजर वार्ड वाइज मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी तक ड्राफ्ट रोल तैयार करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन व दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च होगी और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा। जिला उपायुक्त के समक्ष अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

 

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

 

 

 

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

 

 

 

About the Author