Rewari के गांवों में 3 करोड़ के विकास कार्य मंजूर: सड़क, स्कूल, चौपाल व गली निर्माण को मिली राशि – राव इंद्रजीत सिंह

Rewari: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से जिले के विभिन्न गांव में करीब 3 करोड रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए जारी की गई है। यह राशि हरियाणा सरकार ने केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर हरियाणा ग्रामीण विकास ...

Rewari: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से जिले के विभिन्न गांव में करीब 3 करोड रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए जारी की गई है। यह राशि हरियाणा सरकार ने केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत जारी की है। हरियाणा सरकार की ओर से प्रत्येक सांसद को प्रतिवर्ष हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 5 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए अनुशंसा करने की योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनाई गई है।

रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांव में करीब 3 करोड रुपए से विकास कार्यों जाएगी इनमें बांसदूधा गांव के बस स्टैंड से नारनौल रोड तक करीब 20 लाख रुपए से सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार करीबी 21 लाख रुपए से कमालपुर गांव में प्राइमरी स्कूल की चारदीवारी का काम किया जाएगा। गांव बीकानेर में करीब 13 लाख‌ रुपए से विश्वकर्मा भवन का निर्माण किया जाएगा। बालियर खुर्द में 13 लाख रुपए से श्मशान घाट की चारदीवारी , गांव रसगन में 10 लाख रुपए से जोहड़ की चार दिवारी , गांव डवाना में 15 लाख रुपए से से सामान्य चौपाल का निर्माण गांव ,ततारपुर खालसा गांव में 10 लाख रुपए से बीपीएल कॉलोनी की गलियों का निर्माण किया जाएगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

खरखड़ा गांव में 15 लाख रुपए से लाइब्रेरी का हाल बनाया जाएगा , बावल के राजगढ़ गांव में 15 लाख रुपए से गलियों का निर्माण किया जाएगा। रेवाड़ी ब्लॉक के गांव भाडावास में 20 लाख रुपए से गली का निर्माण, गांव राजपुरा खालसा में करीब 4.50 लाख की लागत से गली का निर्माण , कुंभावास गांव में 4.50 लाख की लागत से एस. सी चौपालचश में बरामदे का निर्माण, कुंभवास गांव में 5. 50 लाख की से गली का निर्माण जाटी गांव में करीब 4 लाख से गली का निर्माण, रामपुरा गांव में 5 लाख से सिविर लाइन और पानी लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा.

चांदावास गांव में 3 लाख से मिड डे मील के सैड का निर्माण किया , चांदपुर देवलावास में करीब 13 लाख रुपए से गली और नालियों का निर्माण किया जाएगा, मीरपुर गांव में 10 लाख रुपए से स्वागत गेट का निर्माण किया जाएगा।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

धारूहेड़ा खंड के गांव जडथल मे से 9 लाख से गलियों का निर्माण , बावल खंड के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में12 लाख की लागत से सामान्य चौपाल का सुंदरीकरण, टिकला गांव में 3 लाख से गली का निर्माण सुलखा गांव में 7 लाख से गली का निर्माण , धारण की ढाणी में 8 लाख से गली का निर्माण, रानोली गांव में पशु चिकित्सालय की दीवार निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, बिशनपुर गांव में 3 लाख से गली का निर्माण.

खंडोडा गांव में ओपन जिम और राष्ट्रीय ध्वज के लिए ₹6 लाख की राशि दी गई है, खोल खंड के गांव माजरा में 4 लाख की लागत से ओपन जिम , धमलावास गांव में 12 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण के समय गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author