Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

Rewari News: रेवाड़ी जिला में LPG सिलेंडरों के साथ-साथ इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा विकसित पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क शहर के निवासियों, रेस्टोरेंट्स और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण जीवन रेखा बनकर उभरा है। IGL के सीजीएम एवं जीए ...

Rewari News: रेवाड़ी जिला में LPG सिलेंडरों के साथ-साथ इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा विकसित पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क शहर के निवासियों, रेस्टोरेंट्स और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण जीवन रेखा बनकर उभरा है।
IGL के सीजीएम एवं जीए प्रमुख अंशुमान सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि PNG को बढ़ावा देने के लिए IGL ने उपभोक्ता अनुकूल पहल शुरू की हैं। आवासीय PNG कनेक्शन के लिए अग्रिम सुरक्षा जमा राशि को 7 हजार रुपए से घटाकर पांच हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, वाणिज्यिक कनेक्शनों के लिए मीटर सुरक्षा शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो ग्राहक 31 मार्च 2026 तक अपना PNG कनेक्शन पंजीकृत कर सक्रिय करेंगे उन्हें 500 रुपए की मुफ्त गैस भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि PNG द्वारा प्रदान की गई स्थिरता ने आवश्यक सेवाओं विशेषकर खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और स्वास्थ्य ढांचे को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप IGL हरियाणा में अपने पाइपलाइन नेटवर्क का सराहनीय गति से विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप रेवाड़ी GA में गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
About the Author