Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

Rewari LPG News: जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (DFSC) नितिश कुमार सिंगला ने आधिकारिक ब्यान जारी करते हुए आम जनता को जानकारी दी है कि मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों के कारण एल.पी.जी. आपूर्ति बाधित होने की ...

Rewari LPG News: जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (DFSC) नितिश कुमार सिंगला ने आधिकारिक ब्यान जारी करते हुए आम जनता को जानकारी दी है कि मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों के कारण एल.पी.जी. आपूर्ति बाधित होने की जो भी अफवाहें सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं, ये पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (DFSC) ने बताया कि जिले में घरेलू LPG. सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी गैस एजेंसियों के पास मांग के अनुसार उक्ति मात्रा में सिलेंडर मौजूद हैं तथा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। केन्द्र सरकार और तेल कम्पनियों (OMCS) के माध्यम से गैस की आपूर्ति निरंतर जारी है।
जिले में आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में किसी भी प्रकार की कोई कमी या रूकावट नहीं है। उन्होंने बताया कि नियमित होम डिलिवरी उपभोक्ताओं को उनके बुक में क्रम के अनुसार सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य रूप से की जा रही है।
अफवाहों पर ध्यान न दें नागरिक: DFSC 
DFSC नितिश कुमार सिंगला ने आम जनता से अपील की है कि एलपीजी बुकिंग को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण बुकिंग में अस्थाई समस्या आ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा पोर्टल पर भीड़ से बचने के लिए ऑफ-पीक समय में LPG बुकिंग करें।
उन्होंने कहा कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि ये अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण न केवल नियमों के विरूद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है। पैनिक बुकिंग में से बचें, केवल जरूरत पड़ने पर ही सिलेंडर बुक करें ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। यदि कोई गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता बरतता पाया गया, तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author