Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

Haryana Census 2027: हरियाणा राज्य में स्व गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। हरियाणा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक कहीं से भी जनगणना सम्बन्धी जानकारी दर्ज कर सकते ...

Haryana Census 2027: हरियाणा राज्य में स्व गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। हरियाणा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक कहीं से भी जनगणना सम्बन्धी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल  se.census.gov.in पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व गणना डिजिटल शासन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि स्व गणना में उनके द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। स्व गणना के उपरांत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा हरियाणा के सभी जिलों में उपलब्ध है। इसे नागरिक मोबाइल, टैबलेट एवं कंप्यूटर के माध्यम से उपयोग कर जानकारी भर सकते है। उन्होंने बताया कि स्व गणना की जानकारी भरने के उपरांत एक यूनिक SE ID प्रदान की जाएगी, जिससे प्रगणक केवल जानकारी का सत्यापन करेंगें।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

स्व गणना  करने की प्रक्रिया

डीसी ने बताया कि स्वगणना के लिए नागरिक  se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं कोड के माध्यम से लॉगिन/पंजीकरण करें, इसके उपरांत डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी व आवास एवं सुविधाओं से संबंधित विवरण भरने उपरांत जानकारी की समीक्षा का फॉर्म सबमिट करें। इसके पश्चात नागरिक को अपनी SE ID प्राप्त होगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

सत्यापन के समय गणना कर्मी को SE ID प्रदान करें। उन्होंने बताया कि स्व गणना प्रपत्र में 33 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार एवं स्थिति (ग्रामीण/शहरी), पेयजल, बिजली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक-आर्थिक जानकारी, मोबाइल नंबर (अनिवार्य) शामिल है। उन्होंने बताया कि इस जनगणना की मुख्य विशेषता यह है कि गणना में किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है, आंकड़े जिला स्तर की योजना एवं राज्य विकास योजनाओं में सहायक होंगे, कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर लक्ष्य निर्धारण में मदद मिलेगी और नागरिक सहभागिता को बढावा भी मिलेगा।

डीसी ने बताया कि जनगणना में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, इंटरनेट एवं स्मार्टफोन का उपयोग, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप, वाहन (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार), डिजिटल कनेक्टिविटी एवं पहुंच शामिल है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

नागरिकों से सेल्फ डेटा भरने की अपील
डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के दौरान स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले और सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें। आपकी सहभागिता राज्य की बेहतर योजना निर्माण, सेवा वितरण में सुधार तथा समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About the Author