Success Story: हरियाणा की बेटी इशिता उड़ाएगी फाइटर फ्लेन, पिता के एक फोन ने बदली जिंदगी

Success Story: हरियाणा के चरखी दादरी जिले की बेटी इशिता सांगवान ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इशिता सांगवान डिफेंस में महिलाओं के पहले बैच का हिस्सा बनी। इश्तिा अब फाइटर प्लेन उड़ाएगी। इशिता पहले JEE की तैयारी ...

Success Story: हरियाणा के चरखी दादरी जिले की बेटी इशिता सांगवान ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इशिता सांगवान डिफेंस में महिलाओं के पहले बैच का हिस्सा बनी। इश्तिा अब फाइटर प्लेन उड़ाएगी। इशिता पहले JEE की तैयारी कर रही थी लेकिन उसने जेईई की पढ़ाई छोड़कर NDA की परीक्षा पास की।

इश्तिा की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशियां मनाई जा रही है। पुणे की राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मंगलवार को पहली बार पैतृक गांव पहुंची।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

पहले बैच में 17 महिला कैडेट​​​​​​​
साल 2022 में NDA की परीक्षा पास करने के बाद पुण एकेडमी से ग्रेजुशन करने वाली 17 महिला कैडेट्स के पहले बैच में चरखी दादरी की इशिता सांगवान भी शामिल है। वह छपार गांव की रहने वाली है।

इशिता के पिता चरण सिंह सांगवान एक स्कूल में प्रिंसिपल है और मां अनिता सांगवान भी टीचर है। पिता चरण सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में महिलाओं को NDA परीक्षा देने की अनुमति दी थी।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

इसी दौरान इशिता जेईई की तैयारी कर रही थी। बेटी को फोन करके जेईई की बजाय NDA में आने की बात कही। पिता का फोन आते ही इशिता ने तुरंत NDA में आने का लक्ष्य लिया और NDA ट्रेनिंग पूरी कर उपलब्धि हासिल कर ली।

इशिता ने बताया कि उसे पहले NDA के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसके परिवार कोई डिफेंस में नहीं होने की वजह से उसके लिए सब कुछ नया था। रोजाना आश्चर्य से भरा हुआ लगता था। अब सेना में वर्दी पहनकर देश सेवा करने का सपना पूरा हो गया है।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

 

About the Author