Rewari: जिले में रूबेला, खसरा, डेंगू व मलेरिया उन्मूलन के लिए चलाएं जाएंगे विशेष अभियान

Rewari: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में रूबेला, खसरा, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का टीका ...

Rewari: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में रूबेला, खसरा, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का टीका लगवाने से कोई भी बच्चा लेट आउट व ड्राप आउट नहीं रहना चाहिए।

प्रत्येक माह होगी जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

Rewari

Rewari डीसी ने सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र यादव से उपरोक्त बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रबंधों से संबंधित रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश को रूबेला-खसरा सहित डेंगू व मलेरिया से रोग मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए। निर्धारित लक्ष्यों के तहत किए जा रहे प्रयासों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक माह जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रभावित क्षेत्रों मे दिया जाएगा अतिरिक्त एक डोज

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग खसरा-रूबेला टीका से वंचित लाभार्थियों की सूची तैयार करें जिसके आधार पर सभी लाभार्थियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जा सकें। साथ ही जो क्षेत्र खसरा-रूबेला रोग से प्रभावित हो वहां एहतियात के तौर पर सभी लाभार्थियों को अतिरिक्त एक डोज दिया जाए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए लोगों को टीकाकरण अभियान से जोड़ने के लिए जिला में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author